सांपला। शनिवार देर शाम पुलिस ने गांधरा के युवक को दो अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि गांधरा रोड़ पर एक फार्म हाउस के पास एक युवक अवैध हथियार लिए घूम रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास दो अवैध पिस्तौल व चार कारतूस मिले। संवाद