07 सर्कुलर रोड पर अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास समिमि की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में
रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सर्कुलर रोड स्थित क्लीनिक पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 102 मरीजों की जांच की गई। मरीजों की निशुल्क देसी दवाइयां भी वितरित की गईं। इसमें मरीजों की बीपी और शूगर जांच की गई। समिति संचालक राजेश सिंधवानी ने बताया कि मरीजों के निशुल्क इलाज के लिए हर रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। इसमें शांति, सरुप सचदेवा, जुगल किशोर, मकड़ गोविंद, लाल सिंगल, पवन चावला, जेपी गौड़, गौरव मनचंदा, मनीष मेहरा व अन्य का सहयोग रहा। संवाद