फोटो 12: सोनीपत के गोहाना में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार
गोहाना। परशुराम चौक के पास से थाना शहर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर घूर रहे गांव भादौठी निवासी युवक दीपक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बहालगढ़ से चोरी की गई बाइक बरामद की गई है।
थाना शहर गोहाना के एएसआई दिनेश टीम के साथ परशुराम चौक, सोनीपत टी पॉइंट, गोहाना पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान फव्वारा चौक की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक घुमाकर भागने लगा, मगर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान गांव भादौठी निवासी दीपक के रूप में हुई।
पुलिस ने बाइक पर लगे नंबर को जब चालान मशीन में चेक किया गया तो उसके इंजन और चेसिस नंबर मेल नहीं खाए। इसके बाद इंजन और चेसिस नंबर से जानकारी निकाली गई तो पता चला कि वह दिल्ली निवासी व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके चोरी होने का मुकदमा थाना बहालगढ़ में पहले से दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।