फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.5 ग्राम हेरोइन समेत युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम एएसआई पंकज ने बताया कि एएसआई संजीत के नेतृत्व में एएनसी की टीम भिवानी चुंगी के पास गश्त पर थी। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि हिंदू कालेज के खेल मैदान के पीछे दीवार के पास अलकनंदा कॉलोनी में युवक खड़ा है। इसके पास मादक पदार्थ है। पुलिस से सूचना पर कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर युवक को काबू किया। इसकी पहचान जेपी कॉलोनी निवासी विरेंद्र के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इसके पास से प्लास्टिक की थैली में 4.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें