रोहतक। पुलिस ने एक युवक को नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार किया है। इसके पास से 19 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शहर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस चौकी इंदिरा कॉलोनी की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक नशीला पदार्थ बेचने जा रहा है। यह गोपालपुरा में भोले बाबा मंदिर के पास नशीले पदार्थ समेत खड़ा है। सूचना के आधार पर छापा मार कर बिहार के जिला वैशाली देवचंद हाल किराएदार कच्चा बेरी रोड निवासी निरंजन को काबू किया। तलाशी लेने पर युवक के पास प्लास्टिक कट्टे से 19 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ब्यूरो