रोहतक। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को अवैध रूप से शराब रखने पर एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से 40 हजार रुपये की शराब और बीयर से भरीं बोतलें भी बरामद की गई हैं। इस दौरान पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान सोनीपत जिले के गांव जागसी निवासी मंदीप उर्फ कमल के रूप में हुई है। टीम ने शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। संवाद