फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करता युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी में दवाओं की कालाबाजारी शुरू हो गई है। फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र में सीआईए और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हिसार निवासी युवक भव्य को 35 हजार रुपये में रेमिडिसिवर इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी इंजेक्शन के बदले में डेढ़ से दो लाख रुपये तक की मांग करता था। युवक से छह इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद में एक युवक रेमिडिसिवर के इंजेक्शन महंगे रेट पर बेच रहा है। टीम ने एक बोगस ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। बोगस ग्राहक ने आरोपी से संपर्क किया। पहले तो युवक कभी डेढ़ तो कभी दो लाख मांगता रहा, बाद में सौदा एक इंजेक्शन का 35 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी भव्य जब सदर थाना क्षेत्र में इंजेक्शन देने पहुंचा और उसने ग्राहक को दिया तो टीम ने दबोच लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने रेमिडिसिवर का इंजेक्शन बरामद कर लिया।
-----
पहले मेडिकल की दुकान पर करता था काम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भव्य पहले हिसार में मेडिकल की दुकान पर काम करता था। आरोपी को पता था कि रेमिडिसिवर के इंजेक्शन कहां से आते हैं। इसके बाद उसने मेडिकल का काम छोड़ इंजेक्शन बेचने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

---
रेमिडिसिवर के इंजेक्शन बेचते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी डेढ़ से दो लाख रुपए में बेचता था। उससे छह इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में फिलहाल पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें