रोहतक। शहर के दुर्गा भवन के नजदीक पूड़ी वाले के पास तीन युवक सेक्टर 14 की सेवानिवृत शिक्षिका राजबाला को समोहित करके 11 तोले सोने का कड़ा व चार सोने की चूड़िया उतरवाकर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला सेक्टर 14 निवासी राजबाला ने बताया कि शुक्रवार को वह पुरानी अनाज मंडी में आई थी। जब भिवानी स्टैंड पर कुल्फी लेने लगी तो वहां काले रंग का युवक भी कुल्फी ले रहा था। तभी युवक उससे बात करने लगा। इसी बीच दो युवक और आग गए। तीनों उसे समोहित करके हिसार रोड पर दुर्गा भवन से थोड़ा आगे पुड़ी की दुकान के पास ले गए।
वहां पर उसका सोने का कड़ा व चार सोने की चूड़िया उतरवा ली। थोड़ी देर बाद तीनों मौके से फरार हो गए। समोहन टूटा तो युवक नहीं दिखे। उसने घर पर फोन किया और बताया कि उसके सिर में दर्द हो रहा है। परिजन उसे घर ले गए। अच्छी तरह होश में आने पर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद राजबाला परिजनों के साथ पुरानी सब्जी मंडी थाने में पहुंची और केस दर्ज कराया।