फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूध, दही छोड़कर स्मैक और चिट्टे का नशा कर रहे युवा

Thu, 08 Feb 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
तुषार शर्मा
विज्ञापन

रोहतक। खेल में अपनी खास पहचान रखने वाला रोहतक शहर नशे का गढ़ बनता जा रहा है। युवा दूध, दही नहीं, अफीम, चरस, गांजे से आगे बढ़कर स्मैक, चिट्टा लेने लगे हैं। हालात यह हैं कि नशे की लत पूरी करने के लिए युवा अपराध की ओर कदम बढ़ाने लगे हैं। शहर में आए दिन हो रही छीना झपटी, राहगीरों से नकदी व मोबाइल लूटपाट की वारदातें आम हो गई हैं। नशे की बढ़ती लत ने शहर में पुराने ही नहीं, नशा बेचने के नए अड्डे भी पैदा कर दिए हैं।
इन इलाकों में होता है नशे का कारोबार
पुलिस के मुताबिक, शहर के कुछ इलाके नशे का गढ़ हैं। इनमें खोखराकोट, करतारपुरा, कच्ची गढ़ी, इंदरा कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, गांधी कैंप, आईआईएमटी इलाका शामिल है।
विज्ञापन


नशे के लिए अपराध कर रहे युवा
नशे के सौदागरों का साॅफ्ट टारगेट युवा वर्ग है। यह वर्ग आसानी से नशे के चंगुल में फंसता जा रहा है। नशा अपराध की दुनिया की पहली सीढ़ी माना जाता है। युवा इसकी पूर्ति के लिए घर से पैसे न मिलने पर अपराध की ओर कदम बढ़ाने लगते हैं। अपनी लत के लिए चोरी, छीना झपटी, लूटपाट व हत्या तक करने से पीछे नहीं हटते हैं। पिछले दो माह में शहर के आजादगढ़ इलाके में दो महिलाओं की उनके ही बेटे हत्या कर चुके हैं। इससे इस समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पुलिस ने कई तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस रिकॉर्ड पर नजर डालें तो नशे के सौदागरों के खिलाफ पिछले कुछ समय में पुलिस ने कार्रवाई की है। कई महिलाओं समेत छोटे-बडे कई तस्करोंं को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। पुलिस ने 29 घरों में छापा मार कर 33 लाख 76 हजार 330 रुपये की नकदी, दो किलो से ज्यादा मादक पदार्थ, सोने व चांदी के आभूषण, 23 मोबाइल फोन, 79 एटीएम कार्ड, 2 कार्ड स्वाइप मशीन, 10 वाहन व मकान समेत अन्य सामान जब्त किया है।
विज्ञापन

वर्जन

-पुलिस नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। नशे के सौदागरों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। यह अभियान जारी है। नशा तस्करों पर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
-रवि खुंडिया, डीएसपी, मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें