फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कर्तव्य पथ पर विशेष अतिथि रहे रोहतक व सोनीपत के युवा

Wed, 28 Jan 2026 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44...दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर पहुंचा कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से विशेष अतिथि के रूप मे - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर हरियाणवी संस्कृति की अलग ही छाप देखने को मिली। कला एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित युवाओं में प्रदीप डांस ग्रुप के रोहतक व सोनीपत के 20 युवाओं ने पारंपरिक हरियाणवी परिधान पहनकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणवी वेशभूषा में सजे इन युवाओं ने राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती से प्रस्तुत किया। कर्तव्य पथ पर मौजूद दर्शकों व अतिथियों ने भी हरियाणवी संस्कृति की इस झलक की सराहना की। ग्रुप निदेशक प्रदीप ने कहा कि हरियाणा के युवाओं को गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आमंत्रित किया जाना गौरव की बात है। कार्यक्रम में आशीष कुमार, दक्षिता गुलिया, प्रेरणा, हिमांशु, महक, जतिन मलिक, अक्षिखा शर्मा, पवन, कुमकुम, अपराजित सिंह, सन्नू, आदित्य, सपना, प्रशांत, पायल, गौरव, रितिका, सुमित व शिवानी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें