फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार सवार युवकों ने तोड़ी बुजुर्ग महिला के कान की बाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। सांपला के झज्जर-सोनीपत रोड स्थित फ्लाईओवर के पास शनिवार सुबह बेटे के साथ घूम रहीं 80 साल की बुजुर्ग महिला माया देवी के कान से कार सवार युवकों ने बाली तोड़ ली। इससे बुजुर्ग महिला का कान भी जख्मी हो गया। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
खेड़ी सांपला के वार्ड नंबर एक निवासी राजपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सुबह मां माया देवी के साथ फ्लाइओवर के साथ-साथ बने रोड पर घूम रहे थे। वह घूमते-घूमते आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से सड़क किनारे खड़ी कार में तीन युवक बैठे थे। उनमें से दो युवक नीचे उतरे और मां माया देवी की बाएं कान की चार ग्राम की बाली झपटा मारकर तोड़ ली। इससे मां का कान जख्मी हो गया। आवाज सुनकर वह पीछे की तरफ दौड़ा तो युवक कार में बैठकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें