खातिवास गांव के नजदीक पैदल घूमने जा रहे एक युवक को पीछे से आ रहे गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। जानकारी के अनुसार खेड़ी निवासी जितेंदर अपने दोस्त के साथ शाम को पैदल घूमने जा रहा था। जैसे ही दोनों गांव से कुछ दूरी पर गए तो पीछे से आ रही गाड़ी ने जितेंदर को टक्कर मार दी, जिससे जितेंदर घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।