फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक को रास्ते में रोककर की मारपीट, मामला दर्ज

Thu, 31 Oct 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। घर से गाड़ी पर जा रहे माजरा-बी निवासी एक युवक को रास्ते में रोककर गांव निवासी सतेंद्र और उसके बेटे ने मारपीट की। मारपीट के बाद उस युवक को सतेंद्र जबरदस्ती अपने घर ले गया। वहां पर भी उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

माजरी-बी निवासी मोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार की शाम गांव के बस अड्डे पर गाड़ी खड़ी करके नहाने चला गया। करीब आधे घंटे बाद उनके वापस आने पर रास्ते में बैठें सतेंद्र और उसके लड़के ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश की तो दोनों उन्हें पकड़कर अपने घर ले गए। वहां पहले से मौजूद दो महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की।
कुछ देर बाद सतेंद्र का दूसरा लड़का भी वहां आ गया। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान उसके भाई जोगेंद्र और नरेंद्र भी आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन और दस हजार रुपये भी छीन लिए। भीड़ बढ़ने लगी तो उन्हें देखकर उनका दोस्त जोगेंद्र भी वहां आ गया। उन्होंने फोन कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान उनकी मां और भाई भी आ गए। इसके बाद उन्होंने फोन वापस कर दिया। वह पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुकें हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर बेरी थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें