फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लघुशंका के लिए रुका युवक, कार सवार बैग लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड पर लाखनमाजरा के पास बाईपास के फ्लाईओवर पर बुधवार सुबह स्कूटी से गुरुग्राम जा रहा युवक लघुशंका के लिए रुका तो कार सवार युवक उसका बैग उठाकर ले गए। बैग में लैपटॉप, एक हजार की नकदी और कपड़े थे। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जींद के जुलाना निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम स्थित बिलासपुर की कंपनी में नौकरी करता है। बुधवार तड़के तीन बजे स्कूटी पर घर से गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रहा था। लाखनमाजरा बाईपास पर लघुशंका के लिए स्कूटी फ्लाईओवर पर रोक दी। बैग स्कूटी पर ही रखा हुआ था। तभी जींद की तरफ से एक कार आई। कार सवार युवक खिड़की से ही उसका बैग उठाकर ले गया। उसने स्कूटी से पीछा किया, लेकिन कार तेज गति से निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें