रोहतक। पारिवारिक अनबन के चलते पार्क में सो रहे एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से मिला कर दिया। घायल को पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 59 वर्षीय अशोक कुमार ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का कार्य करता है। परिवार के साथ उसकी नहीं बनती है। इसलिए दिन में काम करता है, जबकि रात को पार्क में सो जाता है। 14 अगस्त की रात को महाबीर पार्क में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे तीन युवक आए और पार्क में सोने पर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने उसके हाथ, पैर, कमर व सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। वह चिल्लाने लगा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन भी गुम हो गया। उसे एक परिचित ने पीजीआई में दाखिल कराया। जब घायल के बेटे से बात की तो उन्होंने कहा कि उसके पिता ही पार्क में सोने की वजह बता सकते हैं।