रोहतक। पीजीआईएमएस परिसर में श्यामलाल बिल्डिंग के सामने एक सफाई कर्मी ने युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। पीजीआई पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल का पीजीआई में ही उपचार रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात सूचना मिली कि श्याम लाल बिल्डिंग के सामने बलराज का एक सफाई कर्मी से झगड़ा हो गया। झगड़े में सफाई कर्मी ने उसकी कमर में चाकू मार दिया। आरोपी को तुरंत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीजीआई थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।