सांपला।
मंडी में गेहूं की आवक लगातार जारी है लेकिन पिछले दो दिन से एजेंसियों की ओर खरीद नहीं की जा रही है। उठान प्रक्रिया भी धीमी है। मंडी गेहूं से अटे होने की वजह से अब कुछ किसानों ने मॉडल संस्कृति स्कूल के साथ लगते भगत सिंह स्टेडियम में गेहूं डालना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह हल्की बारिश होने से खुले में रखा गेहूं भीग गया। खरीद एजेंटों ने बारिश में खराब गेहूं को अलग ने करके वापिस साफ गेहूं में डाल दिया। पिछले सप्ताह भी अचानक बारिश होने से गेहूं की फसल भीगी थी। उसके बाद भी प्रशासन की तरफ से फसल को बारिश से बचने का कोई इंतजाम नहीं किए। 2 दिन से खरीद बंद होने से मंडी में और भी गेहूं की ढेरी बढ़ गई। मार्केट कमेटी सचिव दीपक कुमार का कहना कि सोमवार को हैफेड एजेंसी की खरीदी। जो फसल खरीद करने नहीं पहुंची। अब तक मंडी में करीब पौने चार लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी हैं।