फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक ने नकदी-अंगूठी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी थानाक्षेत्र में तीन युवकों ने हेलमेट लगाकर एक युवक से आठ हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूटकर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी वीरभान पुरानी सब्जी मंडी से कुछ सामान लेने के लिए दोपहर में जा रहा था। उसी समय तीन युवकों ने पीछे उनको पकड़ा और जेब में रखे आठ हजार रुपये और हाथ से सोने की अंगूठी लूटकर भाग गए। जब देखा तो तीनों बदमाशों ने हेलमेट लगाकर बाइक पर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



घर में विवाद के बाद से महिला घर से हुई लापता
रोहतक। दिल्ली निवासी प्रेमलता ने सांपला थाने में शिकायत दी है कि उसकी बेटी चंचल बेटी की शादी अटायल गांव के प्रवीन कुमार के साथ हुई थी। चार जून को चंचल व दामाद प्रवीन के साथ ससुरालियों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद से चंचल बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालियों की मारपीट से परेशान होकर वह कहीं चली गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें