प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
रोहतक आईएमटी थाना क्षेत्र के खरावड़ बाईपास पुल के नीचे धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना सोमवार दिन रात की है और शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रोहतक के आईएमटी थाना क्षेत्र स्थित खरावड़ बाईपास पुल के नीचे सो पड़े होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक मृत अवस्था में पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धारदार हथियार से युवक पर हमला कर उसकी हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने लोगों से मृतक के शव की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
आईएमटी थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों में युवक के शव मिलने की सूचना प्रसारित कर दी गई है।