रोहतक के महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) परिसर में गोली लगने से घायल हुए युवक ने दम तोड़ दिया। युवक का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक युवक राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी और एमपीएड का छात्र था। जानकारी के अनुसार, उसने मंगलवार को एमडीयू परिसर में खुद को गोली मार ली थी। घटना के बाद परिसर में सनसनी फैल गई थी, और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।