फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भैणी भैरो में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। थाना क्षेत्र के गांव भैणी भैरों में 25 वर्षीय युवक ने पड़ोस के खाली मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने उसे महम के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसने आत्महत्या की या नहीं, यह खुलासा पोस्टमार्टम के बाद पता लग सकेगा। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सूचना मिली कि भैणीभैरो में सूरजभान नाम के युवक फंदे से लटक मिला था। उसे ग्रामीण सरकारी अस्पताल में लेकर आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूरजभान कुछ दिनों से मानसिक रुप से परेशान था। वजह उनको पता नहीं है। युवक ने पड़ोस के खाली मकान में फंदा लगाकर कर जान दी है। परिजन उसे उतारकर महम लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें