फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वीजा लगवाने का झांसा दे युवक से ठगे 84,800 रुपये

Sat, 02 Nov 2024 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। चिड़ी गांव के युवक का वीजा लगवाने का झांसा देकर एक युवक ने 84 हजार 800 रुपये ठग लिए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। मुख्यमंत्री समस्या निवारण पोर्टल पर शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी बहुअकबरपुर निवासी विक्की के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, चिड़ी गांव निवासी रॉकी ने दी शिकायत में बताया कि उसने अपने भाई नवीन का वीजा लगवाने के लिए आरोपी बहुअकबरपुर निवासी विक्की से संपर्क किया। मई 2023 में 64 हजार 800 रुपये दिए। 70 हजार की राशि जून 2023 में ऑनलाइन दी। आरोपी ने कहा कि दो-तीन माह में वीजा लग जाएगा। जब वीजा नहीं लगा तो आरोपी आज-कल का समय देने लगा। आखिर में 1 लाख 34 हजार की राशि देने से इन्कार कर दिया। उसने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने बुलाया तो आरोपी ने पैसे देने का भरोसा दिया और 50 हजार रुपये ऑनलाइन उसको भेज दिए। बाकी 84 हजार 800 रुपये देने के लिए दो दिन का समय मांगा। जब उसे बकाया पैसे नहीं मिले तो वह थाने में गया, जहां आरोपी नहीं आया। उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें