सांपला (रोहतक)। सांपला में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नाबालिग लड़की को युवक के साथ देखा गया। लोगों ने उनको देख अलग-अलग समुदायों से समझा और पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो नाबालिग के परिजन को बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को परिजन को सौंप दिया।
प्रत्यक्षदर्शी विरेंद्र ने बताया कि सुबह सांपला बस स्टैंड पर एक युवक के साथ स्कूल ड्रेस में नाबालिग लड़की थी। रोडवेजकर्मियों और यात्रियों ने दोनों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने परिजन को बुलाया तो पता चला कि लव जेहाद का मामला नहीं है। हालांकि, युवक लखनऊ का है और रोहतक की एक कंपनी में काम करता है, जबकि नाबालिग सांपला के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। छात्रा परिजन के साथ घर भेज दी गई है, जबकि युवक से पूछताछ की जा रही है। संवाद