फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिलाओं के बीच घुसकर नाचने से रोका तो युवक पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने बोहर गांव में महिलाओं के बीच घुसकर डीजे पर नाचने से रोका तो एक युवक ने दूसरे को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाने के नए प्रभारी रतनलाल ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी विवेक ने शिकायत दी थी कि वह अपनी मौसी की लड़की की शादी में बोहर गांव में आया हुआ था। शादी मे घुड़चढ़ी के दौराने महिलाएं डांस कर रही थी। उसी दौरान रितिक निवासी बोहर नशे में महिलाओ के बीच मे घुसकर नाचने लगा। विवेक के भाई हर्ष ने मना किया तो उसी दौरान रितिक डीजे फ्लोर से उतरकर विवेक के साथ हाथापाई करने लगा। उसी दौरान बीच बचाव करने पर रितिक अपने घर चला गया। रितिक थोड़ी देर बाद दोबारा आया और विवेक पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें