रोहतक। शहर की शोराकोठी में एक युवक बैंक कर्मी बनकर आया और मकान मालिक से पैसे मांगे। जब मकान मालिक शिकायत देने पुलिस चौकी जाने लगा तो रास्ते में बर्फ तोड़ने वाला सुआ मारकर फरार हो गया। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक शोराकोठी निवासी गुलाब सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक से लेनदेन चल रहा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक युवक आया और खुद को बैंककर्मी बताया। बोला बैंक के पैसे दे दीजिए। उसने कहा कि आप कौन होते हैं। बैंक और मेरा लेनदेन है। मैं अपने आप हिसाब कर लूंगा। युवक बोला, मैं तो पैसे लेकर जाऊंगा। वह घर से बाहर निकलकर चौकी में शिकायत देने जा लगा तो युवक ने रास्ते में उसे घेर लिया और बर्फ तोड़ने वाला सुआ पेट व हाथ पर मारा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।