रोहतक। बैंसी गांव के अड्डे पर शुक्रवार को दो युवक दुकान पर रखे पर्स को उठाकर ले गए, जिसमें 40 हजार रुपये थे। इस संबंध में लाखनमाजरा थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में बैंसी गांव निवासी प्रवीन खुराना ने बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर दुकान है। शुक्रवार को बाइक सवार दो युवक आए और अंडरवियर मांगी। इसके लिए 500 रुपये का नोट दिया। उसने 100 रुपये काटकर 400 रुपये वापस दे दिए। साथ ही अंडर वियर दे दी। युवकों ने कहा कि यह अंडर वियर उनको पंसद नहीं आई। वह दूसरी देखने लगा तो युवक काउंटर पर रखा उसका पर्स उठाकर ले गए। पर्स में 40 हजार रुपये की नकदी थी।