फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्वयं प्रमाणित करने पर मिलेगा लाल डोरे में संपत्ति प्रमाण पत्र

Tue, 14 Jan 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम लाल डोरे में संपत्ति प्रमाण पत्र योजना को लेकर सक्रिय हो गया है। जल्द पात्र लोगों को संपत्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त धर्मेंद्र ने बताया कि लाल डोरे के अंतर्गत आने वाली संपत्ति का ब्याेरा ऑनलाइन डाला गया था। साथ ही संपत्ति को लेकर क्षेत्रफल, मोबाइल व दूसरा विवरण मांगा गया था। शहरी निकाय विभाग ने हिदायत दी है कि पात्र लोगों को संपत्ति का प्रमाण पत्र दिया जाए। इसके लिए तहसीलदार से प्रमाणित शपथ पत्र लिया जाए। दो दस्तावेज जरूर होने चाहिए, जिसमें 10 साल का बिजली बिल, पानी का बिल, सरकार की ओर से जारी ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जीएसटी पंजीकरण प्रमाण व संपत्ति कर की रसीद होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें