सांपला। 9वीं व 11वीं कक्षा में दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने दाखिले का एक और अवसर दिया है। अब दाखिला से वंचित विद्यार्थी 30 जुलाई तक राजकीय व निजी स्कूलों में प्रवेश ले सकते हैं। कक्षा 9वीं व 11वीं में दाखिले की अंतिम तिथि 16 जून थी। उस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते कुछ विद्यार्थी दाखिला लेने से वंचित रह गए। इसके चलते छात्रों और संगठनों ने शिक्षा विभाग से एडमिशन की तारीख बढ़ाने की मांग की। इस पर अब विभाग में यह निर्णय लिया है।खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा में कहा कि विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं किसी भी विद्यार्थी को दाखिले से वंचित न रखा जाए। संवाद