फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जुकाम और गैस की दवा का नागरिक अस्पताल में टोटा

Sat, 26 Jul 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के नागरिक अस्पताल में मरीज दूर-दूर से इलाज करने आते हैं ताकि मुफ्त में उन्हें दवाइयां मिल सकें लेकिन नागरिक अस्पताल में जुकाम और गैस की दवाइयां खत्म हो गई हैं। इसके चलते मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोजाना नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 300 मरीज बुखार, जुखाम, खांसी व पेट में गैस की समस्या के मरीज आ रहे हैं लेकिन लंबी कतारों में लगकर मरीज जब दवा खिड़की पर पहुंचते है तो दवा खत्म मिलती है। इसके बाद लोगों निजी मेडिकल स्टोर से रुपये खर्च करके दवा खरीदते है।
बाक्स
पेट में गैस बने से परेशान होकर नागरिक अस्पताल में आया हूं। यहां चिकित्सक को दिखाया। जांच के बाद चिकित्सक ने दवा लिख दी। दवाई लेने के करीब एक घंटे लाइन में लगना पड़ा। नंबर आने पर दवा नहीं होने की बात कह दी।
विज्ञापन

-कृष्णा, प्रेम नगर निवासी

बारिश में भीगने के कारण जुकाम हो गया। जुकाम की दवा लेने के लिए नागरिक अस्पताल में आया हूं। जहां चिकित्सक को दिखाने के बाद दवा लेने के लिए एक घंटे लाइन में लगा रहा लेकिन नंबर आने पर दवा खत्म होने की बात कह दी।
विज्ञापन

-रोशन कुमार गांधी नगर निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें