फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर बैठे चैट बॉट और पोर्टल पर करें शिकायत और दे सकेंगे फीडबैक

Mon, 17 Nov 2025 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01 कैनाल रेस्ट हाउस में नमस्ते रोहतक चैट बॉट का रिमोट से शुभारंभ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व उप
विज्ञापन
रोहतक। नमस्ते चैट बॉट और प्रशासन की पहल पोर्टल पर जाकर नागरिक घर बैठे शिकायत दर्ज करने के साथ फीडबैक दे सकेंगे। इसके लिए रविवार कैनाल रेस्ट हाउस में सुबह केंद्रीय ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने चैट बॉट व पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिक चैट बॉट पर नमस्ते बोलकर अपना नाम, पता और समस्या दर्ज कर सकते हैं। समस्या के समाधान की जानकारी उसी पर मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहल नामक पोर्टल पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी विभाग के कार्यालय के बारे में अपना फीडबैक दे सकते हैं। इससे किसी भी कार्यालय व विभाग में नागरिक के साथ दुर्व्यवहार की संभावना समाप्त होगी।
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार बनी है। पार्टी जनहित के मुद्दों पर काम रही है इसलिए देश में लोग पार्टी को पसंद कर रहे हैं। पार्टी को चुन रहे हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में जनसेवा को लोगों तक पहुंचाने में तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसी कड़ी में डिजिटलाइजेशन का प्रयास है। इन सुविधाओं का शुभारंभ इसी के तहत किया गया है। वोट चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा इसी तरह की राजनीति करती है।
कांग्रेस ने कभी भी जनहित के कार्यों पर ध्यान नहीं दिया। अब भी वह कर्नाटक व हिमाचल में जनहित के कार्य करें तो अच्छा रहेगा। हम वोटर सूची में शुद्धिकरण करना चाहते हैं तो वे वोट चोरी पर बोलते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार को छिपाने के लिए वोट चोरी का आरोप लगा रही है। नोट किसी को नहीं बांटे गए हैं। जरूरतमंदों को एक मुश्त दस हजार रुपये दिए गए हैं। छठ पर रेलवे सुविधा बेहतर थी। इसी से जाकर लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला विधायक दल करेगा।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, राज्य सचिव रेनू डाबला, उपायुक्त सचिन गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सांपला उत्सव आनंद, एसडीएम रोहतक आशिष कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल व अन्य उपस्थित रहे।
कैसे काम करेगा चैट बॉट
नागरिक नमस्ते रोहतक व्हाट्सएप नंबर 80080-01798 पर नमस्ते भेजकर शुरुआत करते हैं। एक बार की पंजीकरण प्रक्रिया में नाम दर्ज करना, ग्रामीण या शहरी चयन करना, इसके बाद ब्लॉक, गांव या वार्ड और कॉलोनी का चयन करना होता है। इसके बाद विभाग की श्रेणी और विभाग का चयन करें। शिकायत का मुद्दा टाइप करके फोटो अपलोड करें। चैट बॉट शिकायत के स्थान व पते के बारे में पूछता है। समीक्षा के लिए पूरी सारांश प्रदर्शित होती है। इसको सबमिट करें ताकि ट्रैकिंग के लिए एक विशिष्ट टिकट नंबर जनरेट हो सके। छोटी समस्या को 48 घंटे के भीतर हल किया जाएगा।
प्रशासन की पहल पोर्टल के तहत हर कार्यालय के प्रवेश द्वार पर क्यूआर कोड स्टैंड या पोस्टर्स पर क्यूआर कोड लगा होगा। नागरिक फीडबैक के लिए इसको स्कैन कर सकते हैं। फिर कार्यालय का नाम, यात्रा की तारीख, नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करके अपना अनुभव साझा करना है।

इन विभागों के बारे में करें शिकायत, देें फीडबैक
शिक्षा और विश्वविद्यालय, वित्त और कराधान, स्वास्थ्य और बीमा, कानून और व्यवस्था, अवसंरचना और विकास, कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और वाणिज्य, सामाजिक कल्याण और सशक्तीकरण, अन्य सरकारी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें