क्षेत्र झाडली में बनाया जा रहा है ओवरब्रिज।
साल्हावास। जयपुर-हिसार रेलवे लाइन की झाड़ली फाटक पर दो साल से चल रहे ओवरब्रिज का काम लगभग समाप्त हो गया है। इस पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। यहां पर अंडरपास निर्माण का तेजी से चल रहा है और यह भी जुलाई में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां घंटो तक लगने वाले जाम की समस्या नहीं रहेगी। आसपास के करीब 20 गांव को लाभ होगा।
इस ओवरब्रिज के लिए 43.64 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी और यह पुल झामरी फाटक से आगे मेट्रो मार्केट तक बनना था, लेकिन झामरी फाटक के साथ लगती जमीन अधिगृहित न होने के कारण यह ओवरब्रिज झामरी फाटक से लगभग 100 मीटर आगे बनना शुरू हुआ। इस कारण इस ओवरब्रिज पर 19 करोड़ रुपये की लागत आई। इस ओवरब्रिज (ऊपरगामी पुल) पर से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। हरियाणा स्टेट रोडस एंड ब्रिज विभाग की ओर से बनने वाले इस ओवरब्रिज का काम जून 2022 में शुरू हुआ था और जुलाई 2023 में बनकर तैयार होना था, लेकिन रेलवे लाइन पर रेलवे विभाग को पुल बनाने में लगभग पांच से छह महीने लगे। इस दौरान हरियाणा स्टेट रोडस एंड ब्रिज विभाग को ओवरब्रिज का काम बंद करना पड़ा। विभाग को इसके लिए लगभग एक साल का समय अधिक लग गया। अब ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है और वाहन चलने शुरू हो गए हैं। लेकिन अंडरपास का काम चल रहा है यह भी जुलाई पूरा होने की संभावना है।
र