21 एमडीयू में योग क्लब कक्षाओं के शुभारंभ अवसर पर योग करते विद्यार्थी। स्रोत : एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में शुक्रवार को योग क्लब कक्षाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। योग कक्षाएं रोज सुबह 6 से 7 बजे तक टैगोर ऑडिटोरियम परिसर में होंगी। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं बल्कि यह जीवन जीने की कला है जो व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में सहायक है। योग क्लब की विशेष योजना के अंतर्गत 45 घंटे की सहभागिता पर एक क्रेडिट प्रमाणपत्र व 90 घंटे की सहभागिता पर दो क्रेडिट प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जो छात्रों की योग के प्रति गंभीरता का प्रमाण होंगे। संवाद