फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प के लिए किया योग

विज्ञापन
yoga for rejuvenation - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर लोगों ने कायाकल्प के लिए योग किया। कोरोना काल में पूरे विश्व का योग में विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में ख्याति दिलाई है। ये विचार सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा बालकपुरी मेमोरियल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। प्रशासन की ओर से जिले भर में 50 जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। पहले मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी स्टेडियम में होना था। लेकिन ऐन वक्त पर सांसद डॉ. शर्मा का बाबा बालकपुरी मेमोरियल पार्क में आने का कार्यक्रम बन गया। इसके बाद डीसी कैप्टन मनोज कुमार समेत सभी अधिकारी भी यहीं आ गए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि नियमित रूप से योग करने वालों पर महामारी अपना असर नहीं डाल पाई। लॉकडाउन में अनेक लोगों ने योग का सहारा लिया, जिससे उनका मानसिक तनाव दूर हुआ, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी और बीमारियां भी ठीक हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश में 550 योगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं। जल्द ही सभी 22 जिलों में योग के कोच और एक हजार योग प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि योग नियमित रूप से किया जाए तो व्यक्ति स्वस्थ रहता है। लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। योग से इम्यूनिटी बढ़ती है और ऑक्सीजन भी अच्छी मिलती है। शरीर में व्याधियां नहीं होंगी तो कोरोना जैसा वायरस शरीर पर हमला नहीं कर सकेगा। शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. मदन गोयल ने कहा कि योग जीवन की कठिन परिस्थितियों में मनुष्य के तनाव और चिंता को कम कर आगे बढ़ने को प्रेरित करता है। महिला पतंजलि योग समिति की समन्वयक दया आर्य और योग शिक्षक जोगिंदर शास्त्री ने योग क्रियाएं करवाईं। एडीसी महेंद्र पाल ने सांसद डॉ. शर्मा और अन्य लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर सीटीएम ज्योति मित्तल, पीजीआईएमएस के अतिरिक्त निदेशक सुरेंद्र सिंह, डीआरओ पूनम बब्बर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुषमा नैन, महामंडलेश्वर कर्ण पुरी, उद्यमी राजेश जैन, जिला भाजपा प्रधान अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहुजा, नरेंद्र खट्टर, विकास पंवार, डॉ. प्रेम सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।
निरोगी बनने को करें योग : ग्रोवर
प्रशासन की ओर से ही मानसरोवर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जीवन को निरोगी करना है तो नियमित रूप से योग करें। यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। योग भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यह मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। एसडीएम राकेश सैनी ने कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, लोग सतर्क रहें। सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने भी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। इस मौके पर योगाचार्य हवा सिंह सैनी, ईश्वर अग्रवाल, कुलविंदर सिक्का, जगदीश सैनी, अनिल लोहिया, श्रवण कुमार, डॉ. गजराज कौशिक, मीना अटकाण, रानी किराड़, सुदेश गांधी, विमला सैनी, सुषमा हंस भी मौजूद थे।
विज्ञापन

पीटीसी में हुआ योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सुनारिया के डीआईजी कृष्ण मुरारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी जवानों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संदेश भी सुना गया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत व कांता देवी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें