संवाद न्यूज एजेंसी
महम । महम के टाउन पार्क में हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में एसडीएम विपिन कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग को पूरे विश्वभर में फैलाया है।
प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार सभी को योग करना चाहिए। योग से ही हम निरोग रह सकते हैं। योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल हमारे विचार बल्कि शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि हमें हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। दूसरों को भी नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भी किया योग किया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर तहसीलदार रवि कुमार, बीईओ सतेंद्र नेहरा, आयुष विभाग से डॉ. नवीन कुमार, नगर पालिका सचिव नवीन नांदल, पार्षद ऋषि भारद्वाज व मीना वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन फतेह सिंह, महंत सतीश दास आदि मौजूद रहे।