फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटे योग सहायक, योग कक्षाएं बंद

Thu, 18 Jun 2026 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में आयुष विभाग जुटा हुआ है। इसके लिए विभाग के सारे अधिकारी व योग सहायक योग अभ्यास में लगे हुए हैं। इस कारण व्यायामशालाओंं में सुचारु रूप से लोगों के लिए योगाभ्यास कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। हालांकि, विभाग का दावा है कि समय निकालकर कहीं-कहीं सेशन लगाने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन

आयुष विभाग के अनुसार जिले में 18 व्यायामशालाएं स्थापित हैं। हर व्यायाम शाला में एक योग सहायक नियुक्त किया हुआ है। ये एचकेआरएन के तहत कार्यरत हैं। इसके अलावा आयुष विभाग में आयुष आरोग्य मंदिर के तहत 16 योग इंस्ट्रक्टर कार्य कर रहे हैं।
इनको हर महीने सेशन के हिसाब से वेतन मिलता है। हर महीने 32 सेशन कराने के योग इंस्ट्रक्टर को 8000 रुपये दिए जाते हैं। विभाग के अनुसार व्यायामशालाओं में रोजाना सुबह छह से आठ बजे तक योगाभ्यास कराया जाता है। कई गांवों में ग्रामीणों की डिमांड से शाम को भी सेशन आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

इनका समय छह से सात या सात से आठ बजे का भी रहता है। रोजाना हर व्यायामशाला में 20 से 30 लोग अभ्यास करने के लिए पहुंचते हैं। 21 जून को राजीव गांधी खेल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें