26-गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षक व छात्र। स्रोत
- फोटो : इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।
रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में मंगलवार को विद्यार्थियों को विभिन्न योग क्रियाओं व ध्यान का अभ्यास करवाया। योग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय योग एवं ध्यान कार्यशाला का दूसरा दिन भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू, नरेश व नीरू विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रहे। मंजू ने कहा कि नियमित योग एवं ध्यान करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनता है। कार्यक्रम में स्टाफ व विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोना मल्होत्रा ने किया। मौके पर डॉ. गीता रानी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. सोन किरण आदि मौजूद रहे। संवाद