फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: यमुनानगर ने अंबाला, महेंद्रगढ़ ने पलवल को हराया

Thu, 20 Aug 2026 05:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रोहतक में वीरवार को तीन मुकाबले हुए। अंबाला और यमुनानगर के बीच हुए मुकाबले में सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर यमुनानगर ने मैच जीत लिया। दूसरे मैच में महेंद्रगढ़ ने पलवल को सात विकेट से हराया।

चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए पर अंबाला और यमुनानगर के बीच मुकाबला हुआ। यमुनानगर की टीम को 132 रनों का लक्ष्य मिला था। उन्होंने इसे 25.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। अंबाला ने टॉस जीतकर पहली पारी में 32.2 ओवर तक बल्लेबाजी की और सभी विकेट खो दिए।
विज्ञापन

दूसरी पारी में यमुनानगर ने केवल एक विकेट खोकर यह मैच जीत लिया। उनके दो बल्लेबाज कनव और अभिनव ने अर्धशतक बनाए और नाबाद रहे।
कुरुक्षेत्र ने पंचकूला को हराया

लाहली गांव के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-बी पर पंचकूला और कुरुक्षेत्र के बीच मैच खेला गया। कुरुक्षेत्र ने यह मुकाबला आखिरी 19.2 ओवर में ही सात विकेट से जीत लिया। पंचकूला ने टॉस जीता और कुरुक्षेत्र को 136 रनों का लक्ष्य दिया। उनकी टीम आखिरी ओवर तक नहीं खेल सकी। 45.2 ओवर पर ही उनके सभी विकेट गिर गए। कुरुक्षेत्र ने केवल तीन विकेट ही खोए।
विज्ञापन


चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-सी पर पलवल और महेंद्रगढ़ की टीमें आमने-सामने रहीं। पलवल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 20 ओवर में ही सिमट गई। वह महेंद्रगढ़ को बड़ा लक्ष्य नहीं दे पाए। उन्होंने केवल 93 रन ही बनाए। महेंद्रगढ़ ने 14.1 ओवर में ही सिर्फ तीन विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें