फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पालिका बाजार में दुकानों की आईडी में लगे गलत फोटो, निगम के पास नहीं बदलने का विकल्प

विज्ञापन
नगर निगम में जोनल टैक्स ऑफिसर के कमरे में प्रॉपटी टैक्स की त्रुटियों को ठीक कराते लोग। अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड को लेकर व्यापारी परेशान हैं। पालिका बाजार में ज्यादातर दुकानों की आईडी में दूसरे की दुकान की फोटो लगे हैं। साथ ही कई दुकानों का क्षेत्रफल भी गलत लिखा हुआ है। मंगलवार को बाजार के प्रधान गुलशन निझाव निगम में पहुंचे और लिखित में पत्र देकर त्रुटियां दूर करने की मांग की। उनका कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो पहले सीएम विंडो और फिर अदालत का दरवाजा खटखटाऊंगा।
विज्ञापन

प्रधान ने निगम प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि पालिका बाजार में 128 दुकानें हैं। अभी निगम की तरफ से दुकानों की रजिस्ट्री दुकानदारों के नाम की जा रही है। रजिस्ट्री होने के बाद निगम से प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड निकाला तो काफी गड़बड़ी मिली। खुद प्रधान की दुकान के आगे दूसरी दुकान का फोटो लगाया गया है। इतना ही नहीं, कई दुकानों का क्षेत्रफल भी गलत भरा गया है। निगम आयुक्त से बात होने के बाद निगम के काउंटर नंबर सात पर शिकायत जमा कराई है। अकेले पालिका बाजार नहीं, पूरे शहर में टैक्स सर्वे के अंदर गड़बड़ी की गई है।
प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड में अपडेट के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। जब निगम के जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि, उनके पास प्रॉपर्टी का फोटो बदलने का अधिकार नहीं है। इसके लिए चंडीगढ़ से ही बदलाव संभव है।- गुलशन निझावन, प्रधान पालिका बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें