साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि शुक्रवार रात से परेशान हूं। कहा कि क्या देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं और नेशनल गेम कराने की जगह नहीं है।
28 दिसंबर से गोंडा में जूनियर महिला पहलवानों का शिविर लगाने की सूचना पर साक्षी ने चिंता जताई है कि वे किस माहौल में कुश्ती लड़ने गोंडा जाएंगी। पहलवान साक्षी मलिक ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि मैंने कुश्ती छोड़ दी है, लेकिन शुक्रवार रात से परेशान हूं। वे जूनियर महिला पहलवान क्या करें जो मुझे फोन करके बता रही हैं कि दीदी इस 28 तारीख से जूनियर नेशनल होने हैं। नए कुश्ती फेडरेशन ने नंदनी नगर गोंडा में यह आयोजन कनाने का फैसला लिया है। गोंडा बृजभूषण का इलाका है।
विज्ञापन
अब आप सोचिए कि जूनियर महिला पहलवान किस माहौल में कुश्ती लड़ने वहां जाएंगी। क्या देश में नंदनी नगर के अलावा कहीं और नेशनल गेम कराने की जगह नहीं है क्या?.. समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। साक्षी की ये लाइनें न केवल उनकी चिंता को दर्शा रही हैं, बल्कि भावी महिला पहलवानों और उनके भविष्य पर भी सवाल खड़े कर रही है।
बजरंग पूनिया ने भी की पोस्ट शेयर बजरंग पूनिया ने साक्षी मलिक की पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि खेल का मेनेजमेंट करने वाली कुश्ती फेडरेशन ने 24 घंटे के अंदर ही यह दिखा दिया है कि उन्होंने किसलिए फेडरेशन पर दबदबा बनाया है।