39...पुलिस व ग्राम पंचायत कबूलपुर के सहयोग से दादा छत्रपाल मंदिर परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगि
रोहतक। पुलिस व ग्राम पंचायत कबूलपुर के सहयोग से दादा छत्रपाल मंदिर परिसर में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया गांव कबुलपुर में आयोजित खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
ग्राम पंचायत ने पुलिस अधीक्षक का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य व अन्य मौजूद रहे। गांव कबुलपुर मे युवाओं को अलग-अलग टीमों में विभाजित कर उनके बीच कुश्ती व कबड्डी की प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता मे विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया।