17सीटीके15-जयदीप नरवाल। स्रोत:कोच
गुरु हनुमान स्मृति कुश्ती में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवान जयदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 हजार रुपये का इनाम जीता। कोच सोनू बताया कि यह दंगल चाै. जंगलीराम पहलवान स्टेडियम निजामपुर दिल्ली में आयोजित किया गया। कोच रणबीर ढाका ने पहलवान जयदीप की सराहना की व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच रवि अहलावत, कोच जयवीर हुड्डा, कैप्टन धर्मवीर हुड्डा, कोच हरदीप सिंह, कोच रिंकू राठी व अखाड़ा संचालक मोहित मलिक ने भी विजेता पहलवान का हौसला बढ़ाया। संवाद