फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अरे वाह! हाथों-हाथ बन गया लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
11 बोहर निवासी सतवंती अपनी पोत्री कनिष्का व हिमानी के साथ । संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। अमर उजाला की ओर से राजकीय महिला कॉलेज में सोमवार को लगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में दो युवतियों को घंटेभर के अंदर ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल गए। इससे खुश युवतियां बोलीं-लाइसेंस इतनी जल्दी भी बन सकता है, इसकी तो कल्पना ही नहीं थी। यहां 50 अन्य ने भी आवेदन किए हैं।
शक्ति-स्वरूपा महिलाओं के लिए यह शिविर कॉलेज के बी-ब्लॉक में सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष कुमार ने लाइसेंस का महत्व समझाया। ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) व ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के फायदे बताए।
विज्ञापन

यहां 50 युवतियों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किए, जिनमें दो के लाइसेंस हाथों-हाथ बन भी गए। दूसरी युवतियों ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पता नहीं थी। यहां आकर ऑनलाइन आवेदन करना भी सीख लिया है। शिविर में श्री श्याम प्रभात सेवा मंच से अंजू भी पहुंचीं।
....
वाहन चलाते समय दूसरों की जिंदगी गियां होती हैं हाथ में : एसडीएम
एसडीएम आशीष कुमार ने कहा कि हादसों में जान गंवाने वालों के घर क्या बीतती है, यह उनके परिजनों से पूछो। लिहाजा, वाहन चलाते वक्त ध्यान रखो कि सिर्फ आपकी नहीं, दूसरों की जिंदगी भी आपके हाथ में है। एक की गलती सबको भारी पड़ सकती है। नियमों का पालन जरूर करें। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. शमशेर सिंह ने लाइसेंस बनवाने की पहल के लिए अमर उजाला की सराहना की। आईडीटीआर के इंचार्ज रमेश शर्मा ने लर्निंग लाइसेंस की बुकलेट वितरित की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर जसबीर सिंह व एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन चालान न भरने पर 1000 लोगों के लाइसेंस व आरसी जब्त किए गए हैं। चालान भरने पर इन्हें लौटाया गया है। आईडीटीआर के विशेषज्ञ प्रवीण कुमार ने परिवहन सारथी एप से लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया समझाई।
..........
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आज पता लगी है। यह भी कि गाड़ी चलाने से पहले नियमों को पढ़ लेना चाहिए।
- खुशी
-
शिविर में आकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को समझ लिया है। मैंने अपने सारे दस्तावेज भी जमा करा दिए हैं।
- अंजलि
-
पोतियों का लाइसेंस बनवाने पहुंचीं सतवंती
बोहर गांव की सतवंती अमर उजाला की खबर पढ़कर पोती कनिष्का व हिमानी को लेकर कैंप में पहुंचीं। दोनों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कराए और लाइसेंस भी पा लिए। सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

11 बोहर निवासी सतवंती अपनी पोत्री कनिष्का व हिमानी के साथ । संवाद

11 बोहर निवासी सतवंती अपनी पोत्री कनिष्का व हिमानी के साथ । संवाद

11 बोहर निवासी सतवंती अपनी पोत्री कनिष्का व हिमानी के साथ । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें