फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चिंताजनक...हाईवे पर 35 ब्लैक स्पॉट, छह माह बाद भी खामियां दूर नहीं

विज्ञापन
06सीटीके52...सड़क हादसे वाले स्थान बस स्टैंड रोहतक ब्लैक स्पाॅट। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले की सड़कों पर 35 ब्लैक स्पॉट की खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा की बैठक में गंभीरता से लिया है। छह माह पहले मद्रास आईआईटी की टीम ने चिह्नित किए दुर्घटना स्थानों की खामियों को दूर करने की सिफारिश की थी, लेकिन अभी तक उस पर काम शुरू नहीं हो सका है। अब जिला उपायुक्त ने पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 45 जगहों को हादसों के लिए चिह्नित किया गया था। इन स्थानों में 10 ऐसे स्थान हैं, जहां पर पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ने मिलकर खामियों को दूर करा लिया है, जबकि हाईवे पर स्थित 35 सड़क दुर्घटना आशंकित वाले स्थानों पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। यह सभी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के क्षेत्र में आते हैं। इस पर जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने दोनों विभागों को पत्र लिखकर जल्द खामियां दूर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

-
इन स्थानों पर होते हैं सबसे अधिक हादसे
चुलियाण मोड़, कुल्ताना मोड़, खरावड़ मंदिर, हवेली ढाबा, छोटूराम कॉलेज, कनक ढाबा, भाली शुगर मिल फ्लाईओवर, सांपला बाईपास, पूर्वी बाईपास सांपला, जलेबी चौक, जसिया फ्लाईओवर, करौंथा, गांधरा मोड़, मकड़ौली टोल, आईआईएम चौराहा, आंबेडकर चौक, वाल्मीकि चौक, हिसार बाईपास, बस स्टैंड रोहतक, भिवानी चुंगी, गुरुकुल सुंदरपुर, मानसरोवर पार्क, बांगड़ सिनेमा, विश्वकर्मा चौक भिवानी रोड, गोहाना मोड़ महम, जींद बाईपास चौक, डीपीएस स्कूल जींद रोड, वीटा मिल्क प्लांट, हुमायूंपुर, शीतल नगर रोहतक, एचपी पेट्रोल पंप, मदीना मोड़ रेडियो स्टेशन, भैणी महाराजपुर, तिरंगा ढाबा महम, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बहलबा मोड़, नांदल चौक लाखन माजरा, न्यू बस स्टैंड कलानौर, कॉलेज मोड़ कलानौर, मेडिकल मोड़ कलानौर, खेड़ी मोड़ कलानौर, बैंसी टोल और गोहाना बाईपास गोलचक्कर आदि ऐसे स्थान हैं, दुर्घटना की आशंका रहती है।
विज्ञापन

आईआईटी की टीम ने दिए सुझाव
कई स्थानों पर अवैध कट तो कुछ सिग्नल सही नहीं है। जबकि हाईवे पर कई जगहों पर पटटी तो कई जगहों पर दिशा सूचना एवं स्पीड लिमिट नहीं लिखी गई है। ब्रेकर और यूटर्न के निशान नहीं है और कुछ मोड़ पर अंधेरा रहता है।
-
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को सड़क हादसे के स्थानों पर खामियां दूर करने के लिए पत्र लिखा गया है।
- धर्मेंद्र सिंह, जिला उपायुक्त।

06सीटीके52...सड़क हादसे वाले स्थान बस स्टैंड रोहतक ब्लैक स्पाॅट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें