फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस आज : साइकिल को वाहन नहीं तो व्यायाम मानकर चलाए

विज्ञापन
02सीटीके13... साईकिल चलाते पर्यावरणविद। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। रोजाना 20 मिनट की साइकिलिंग व्यक्ति को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाती है। प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है। इसमें किसी प्रकार के फ्यूल का उत्सर्जन नहीं होता है और प्रदूषण भी नहीं होता है। नियमित साइकिल चलाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में चर्बी भी जमा नहीं होती है। साइकिलिंग को सौ कसरत में एक कसरत भी कहा जाता है।
विज्ञापन


साइकिल चलाने के फायदे
साइकिल चलाने से शरीर के प्रत्येक अंग की कसरत हो जाती है। हृदय रोगियों के लिए यह बेहतरीन व्यायाम है। पर्यावरण प्रेमी मुकेश नानकवाल, स्वीटी मलिक और राजप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं का मोटर व्हीकल में ज्यादा और साइकिल में क्रेज कम हुआ है। वहीं जिम में युवा खूब पसीना बहा रहे हैं। अगर युवा साइकिल को एक व्यायाम के तौर पर अपनी नियमित दिनचर्या से जोड़ दें तो यह शरीर के चर्बी को खत्म करने के साथ-साथ फिट रखने में जिम से बेहतर है।


रोज साइकिल चलाने से मोटापा और हृदय की बीमारियां पास नहीं आती है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है। रोजाना 20 मिनट की साइकिलिंग अनेक बीमारियों से सुरक्षित रखने में कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. राहुल राठी, कार्डियोलॉजिस्ट, नागरिक अस्पताल

02सीटीके13... साईकिल चलाते पर्यावरणविद। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें