-फोटो 86 : शहर में विजयी जुलूस निकालते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस भाजपा बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कौशिक के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए लाल चौक पर पहुंचा।
लाल चौक पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और लड्डू वितरित किए।
इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग, संजय सैनी, सुदेश रंगा, राम अहलावत, रणबीर कुमार, मंजीत पांचाल, मनोज राठी, रमेश आर्य, विजय प्रधान, दलेल काजला, विवेक दलाल, सुमित अत्री, कविता रंगा, सीमा, निशा व नीलम सिंह मौजूद रहे।