फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: क्रैच वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन ने 12 सूत्रीय मांग उठाई

Sat, 24 Feb 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पीओ कार्यालय में अ​धिकारी को ज्ञापन देते क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स। स्रोत: क्रैच वर्कर्स
विज्ञापन
रोहतक। क्रैच केंद्रों का सुचारू से संचालन करवाने और क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स को अब तक बढ़ा हुआ वेतन एरियर समेत देने व कई महीनों से बच्चों का राशन न मिलने समेत कई मांगों को लेकर क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) ने पीओ कार्यालय पर धरना देकर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला विकास भवन पर धरने को संबोधित करते हुए क्रैच वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा महासचिव पूजा राठी, सीटू राज्य अध्यक्षा सुरेखा और सीटू जिला प्रधान कमलेश लाहली ने कहा कि लंबे समय से क्रैच वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन हरियाणा राज्य में चल रहे क्रैच केंद्रों में कार्यरत वर्कर्स एंड हेल्पर्स के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी कराने समेत सभी क्रैच केंद्रों को सुचारू रूप से चलवाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। धरने के समापन पर 5 मार्च को यूनियन के राज्य स्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुलोचना, सीमा, पिंकी, निधि,कृष्णा व सविता धरने पर मौजूद रहे।
विज्ञापन



-यह हैं प्रमुख मांगें
- क्रैच केंद्रों में राशन उपलब्ध कराया जाए।
- सभी क्रैच केंद्रों पर खाना बनाने व खाना खिलाने के लिए बर्तन उपलब्ध कराए।
- हरियाणा क्रैच पॉलिसी 2022 के अनुसार बढ़ा हुआ मानदेय एरियर समेत तुरंत दिया जाए।

- रिक्त पदों पर तुरंत प्रभाव से वर्कर्स और हेल्पर्स की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें