फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में घटिया टाइल्स लगाने का आरोप लगा रुकवाया काम

Sun, 24 Aug 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कैंपस में लगाई जा रहीं टाइलों की गुणवत्ता पर डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन (एएमवीए) ने सवालिया निशान लगाते हुए जय जवान जय किसान चौक पर चल रहे काम को रुकवा दिया है। एएमवीए ने टाइलों की गुणवत्ता निम्न स्तर की बताई है।
विज्ञापन

एएमवीए अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने इस काम के जरिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को नुकसान होने का अंदेशा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने शनिवार को दिनेश कुमार कांगड़ा के साथ टाइलों का निरीक्षण किया।
विद्यार्थियों की शिकायत के बाद कुलपति प्रो. राजबीर सिंह व कुलसचिव प्रो. डॉ. कृष्ण कांत की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया कि काम तभी शुरू होगा जब टेंडर के अनुसार टाइलों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार से विवि में अच्छी गुणवत्ता का सामान लगाने के लिए कहा। इस बारे में एमडीयू प्रशासन से भी शिकायत की गई है। इसमें अनावश्यक धन की बर्बादी न करने की मांग की गई है। साथ ही गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें