01सीटीके38...पत्रकारों से बात करते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी रीटा शर्मा। संव
रोहतक। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का कहना है कि पहरावर गांव में राष्ट्रीय स्तर का भगवान परशुराम लॉ व नर्सिंग कालेज बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द से जल्द काम शुरू होगा। रविवार को रोहतक पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि गौड़ शिक्षण संस्था के चुनाव से पहले नए सदस्य जोड़े जाएंगे, इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की भव्य व सबसे बड़ी प्रतिमा समाज के सहयोग से रोहतक के पहरावर धाम में स्थापित की जाएगी। इसके लिए नामचीन वास्तुकारों और कारीगरों से विशेष कार्य योजना तैयार करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मैचिंग ग्रांट की घोषणा से पहरावर कैंपस में शैक्षणिक परिसरों के विकास को गति मिलेगी।
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पहरावर गांव की ओर से संस्था को दान में दी गई जमीन को लेकर कांग्रेस के समय में अड़चन आई थी, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दूर किया है। श्रेय की लड़ाई पर मंत्री बोले, जो गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का हितैषी है, उसे शिलान्यास हो चुकीं चार परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
विरोधियों को भजन से दिया जवाब
भगवान परशुराम जयंती समारोह में दबाव डालकर लोगों को बुलाने के आरोप का मंत्री अरविंद शर्मा ने भजन से जवाब दिया। बोले- सब अपनी मर्जी से समारोह में आए थे। साथ ही बोले, उनकी किसी से कोई स्पर्धा नहीं है। गौड़ संस्था किसी कारण से पीछे रह गई थी, उसे आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं।
01सीटीके38...पत्रकारों से बात करते सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व उनकी पत्नी रीटा शर्मा। संव