फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पांच नए फीडर लगाने का काम शुरू, तीन का बना एस्टिमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी में दिन प्रतिदिन बढ़ते तापमान को देखते हुए बिजली निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी तेज कर दी है। शहर में बिजली की खपत को पूरा करने के लिए तीन नए फीडर बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जबकि पांच नए फीडर बनाने का काम चल रहा है। बिजली निगम की ओर से फीडर का काम इसी माह में पूरा होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

गर्मी में एक फीडर पर लोड बढ़ने के कारण ब्रेकडाउन होने पर दूसरे फीडर से जोड़कर सप्लाई कर देने की व्यवस्था बनाई गई है। अधिक लोड वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर फीडर लगाने का चुनाव किया गया है। बिजली निगम ने अभी तक पांच नए फीडर तैयार करके सप्लाई शुरू कर दी है। बाकी तीन नए फीडर को शुरू करने के लिए 30 मई तक का समय रखा गया है। निगम की ओर से फीडर का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में दो फीडर व राजेंद्र नगर में एक फीडर बनने के लिए एस्टिमेट तैयार किया गया है।
बिजली निगम से एसई मनींदर सिंह ने बताया कि नए फीडर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या निजात मिलने की उम्मीद है।

इन इलाकों मे चल रहा फीडर का काम
बिजली की ज्यादा खपत होने के कारण बिजली निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाकों में फीडर लगाने का काम शुरू कर दिया है। शहर के झंग कॉलोनी, गौड कॉलेज, डेयरी मोहल्ला, माता दरवाजा व कलानौर क्षेत्र में जैथपुर गांव में पांच नए फीडर लगाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें