फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नई अनाज मंडी के गेट पर विजय नगर के युवक को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की नई अनाज मंडी के गेट पर सुनारिया रोड की तरफ अज्ञात युवकों ने विजय नगर निवासी 27 वर्षीय राहुल को सीने में चाकू मार दिया। घायल सीने में धंसे चाकू सहित दो किलोमीटर दूर घर पर पहुंचा, जहां से परिजनों ने पीजीआई में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विजय नगर निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका बेटा राहुल वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने का कार्य करता है। सोमवार दोपहर उसका फोन आया, बोला उसे नई अनाज मंडी के गेट के पास किसी ने चाकू मार दिया। वह दो किलोमीटर घर की तरफ चाकू सीने में लेकर आया। इसके बाद उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद देर रात चाकू निकाल दिया।
विज्ञापन


पिता की शिकायत ले ली है, लेकिन किसने चाकू मारा यह घायल राहुल ही बता पाएगा। ऐसे में पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी काॅलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें